लखनऊ: मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडल की हालत बिगड़ गई है। लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दरअसल 85 वर्षीय राज्यपाल टंडन की लखनऊ में शनिवार देर रात तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद मेदांता हॉस्पिटल में रात को ही डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा था।

डॉक्टरों की टीम कर रही मॉनिटरिंग
अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया था, उनकी हालत पहले से बेहतर है। इलाज चल रहा है। लेकिन अब टंडन की स्थिति दोबारा नाजुक हो गई जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी मॉनिटरिंग कर रही है।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी राज्यपाल की हालत
गुरुवार को राज्यपाल टंडन को बुखार, पेशाब करने में तकलीफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शनिवार को जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पाया गया। डॉ. राकेश कपूर ने बताया, रात में ही डॉक्टरों ने लिवर की जांच का फैसला किया। इसके लिए सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। जिसके बाद पेट में रक्तस्राव होने लगा। जब यह बढ़ने लगा तो डॉक्टरों ने इमरजेंसी ऑपरेशन किया और रक्त साफ कर ब्लीडिंग बंद की। इसके बाद उन्हें दोबारा आइसीयू में शिफ्ट किया गया। सोमवार को राज्यपाल की हालत नाजुक हो गई। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।  

सीएम शिवराज ने परिवार से फोन पर की बातचीत 
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राज्यपाल लालजी टंडन के परिवार वालों से मोबाइल पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। 

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर राज्यपाल का हाल जाना।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon hospitalized condition critical Health Update from UP lucknow Medanta Hospital
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YGajh0

Post a Comment

0 Comments