डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस को कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.32 लाख के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 11 हजार 502 मरीज मिले हैं और 325 की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या 3 लाख 32 हजार 424 हो गई है। अब तक 9520 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 69 हजार 798 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के 1 लाख 53 हजार 106 मामले अभी भी सक्रिय हैं।
325 deaths and 11,502 new #COVID19 cases reported in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 332424 including 153106 active cases, 169798 cured/discharged/migrated and 9520 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/9bFgKeqrRG
— ANI (@ANI) June 15, 2020
All Party Meeting: दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए अमित शाह ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
ICMR ने सोमवार सुबह 9 बजे तक 57 लाख 74 हजार 133 लोगों के सैंपल लिए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 15 हजार 519 लोगों के सैंपल लिए गए।
Testing (Molecular based) update as on 15th June at 9 AM - total sample tested 57,74,133 and samples tested in last 24 hours 1,15,519: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/X59JLO7fjX
— ANI (@ANI) June 15, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e1iRFG
via IFTTT

.
0 Comments