Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में 12,881 नए केस, 334 की मौत, कुल मरीजों की संख्या 3.66 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.66 लाख के पार पहुंच गया है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 12 हजार 881 मरीज मिले हैं और 334 की मौत हुई है। पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मरीज मिले हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 66 हजार 946 हो गई है। अब तक 12 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 94 हजार 325 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 60 हजार 384 सक्रिय मामले हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India Live Update Health Ministry Total Covid19 positive cases Corona deaths in india
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30ZQGTM
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments