Coronavirus in India: देश में मरीजों की संख्या 3 लाख के पार, 24 घंटे में 11,458 नए केस, 386 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। हर दिन सामने आ रहे कोरोना के मामलों ने भी फिर से रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 11 हजार 458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3 लाख 8 हजार 993 हो गए हैं। अब तक 8,884 लोगों की जान गई है। 1 लाख 45 हजार 779 सक्रिय मामले हैं जबकि 1 लाख 54 हजार 330 मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य है, यहां कुल मामलों की संख्या ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां अब तक 1 लाख 1 हजार 141 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 3,717 लोगों की मौतें भी शामिल हैं। वहीं इस दौरान कुल 47,796 रोगी ठीक हुए।

इसके बाद तमिलनाडु में 40,698 और देश की राजधानी दिल्ली में 36,824 कोविड -19 मामले हैं। 10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों की बात करें तो गुजरात में 22,527 मामले और 1,415 मौतें हुईं। उत्तर प्रदेश में 12,616 मामले , राजस्थान में 12,068 और मध्य प्रदेश में 10,443 मामले हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India Live Update COVID19 Cases crosses 3 lakh mark in india total cases deaths Maharashtra Delhi News
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MUAlHT
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments