Coronavirus Meeting: दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38,900 के पार, गृह मंत्री शाह की सीएम केजरीवाल के साथ बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है। दिल्ली देश का दूसरा राज्य है जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे और स्थिति की समीक्षा करेंगे। बता दें कि दिल्ली में कोरोनावायरस के एक्टिव केसों की संख्या 22,700 के करीब है। जबकि 1271 लोगों की मैौत हो चुकी है।

अमित शाह और सीएम केजरीवाल के बीच दूसरी मीटिंग
महामारी को लेकर एक हफ्ते से भी कम समय में अमित शाह और अरविंद केजरीवाल के बीच यह दूसरी मीटिंग है। आज सुबह 11 बजे शुरू होने वाली बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और एसडीएमए (राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, केंद्रीय गृह) के सदस्य भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में COVID-19 संक्रमण में तेजी को लेकर अमित शाह, डॉ. हर्षवर्धन और अन्य मंत्रियों से मुलाकात की थी। उन्होंने दिल्ली सहित अन्य केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों की स्थिति पर चर्चा की थी, जहां कोरोनोवायरस के मामले बढ़ रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Home Minister Amit Shah meeting with Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2B68HVI
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments