IPL-13 : अमीरात क्रिकेट बोर्ड लीग की मेजबानी को तैयार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL के 13वें सीजन की मेजबानी भारत और भारत के बाहर करने के मुद्दे पर BCCI 3-2 में बंटा हुआ है। इसी बीच अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने कहा BCCI के सामने IPL की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने गल्फ न्यूज से कहा है, हमने कई सीरीजों की मेजबानी की है। हमारी सुविधाएं सभी तरह के क्रिकेट की मेजबानी के लिए इसे उपयुक्त बताती हैं।

उन्होंने कहा, हम आगे आकर भारत और इंग्लैंड को अपने यहां खेलने का प्रस्ताव देते हैं। पहले भी ईसीबी ने यूएई में IPL मैचों की मेजबानी की है। हमने इंग्लैंड टीम के कई मैचों की मेजबानी की है। अगर कोई भी बोर्ड हमारा प्रस्ताव मंजूर करता है तो हम उनके मैचों की मेजबानी कर खुश होंगे।

BCCI के एक अधिकारी ने आईएएनएस से शनिवार को कहा था कि IPL के आयोजन को लेकर आम सोच यह है कि लीग भारत में ही हो। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि परिस्थिति की मांग को देखते हुए अगर जरूरत पड़ती है तो लीग को भारत के बाहर भी ले जाया जा सकता है।

अधिकारी ने कहा, देखिए, अगर आप इस तरह से वर्तमान परि²श्य को समझना चाहते हैं तो यह निर्णय लेने वालों का 3-2 से विभाजित होने का मामला है। किसने क्या कहा, के नाम पर न जाते हुए, मैं आपको बता सकता हूं कि आम धारणा यह है कि भारत में लीग होना न केवल देश के लोगों में सकारात्मकता का प्रतीक होगा, बल्कि हमारी मदद भी करेगा क्योंकि हमें भी विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा, लेकिन, यहां कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि हर हाल में टूर्नामेंट का आयोजन होना चाहिए और यह उनकी प्राथमिकता है और इसका मतलब इसे देश से बाहर ले जाने की है। इसलिए ऐसे में जब हम सभी योजनाओं पर काम कर रहे हैं, तो आयोजन स्थल एक ऐसा क्षेत्र है जिसपर और ज्यादा विचार-विमर्श की आवश्यकता होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों की सुरक्षा और सभी लोगों की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है।

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा कि देश में टूर्नामेंट का आयोजन हमेशा प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, देखिए, अगर लीग का आयोजन देश में होती है तो इससे न केवल विश्व का एक सकारात्मक संदेश जाएगा, बल्कि भारत के लोगों को भी यह विश्वास हो जाएगा कि हम चीजों को फिर से सामान्य करने में सफल रहे। साथ ही अगर आप बाहर जाते हैं तो यह थोड़ा महंगा भी होगा। इसलिए मेरा मानना है कि अधिकतर टीमें भारत को अपनी प्राथमिकता देगी। BCCI ने कोरोनावायरस महामारी के कारण IPL को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर रखा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: Emirates Cricket Board ready to host league
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3heLAci

Post a Comment

0 Comments