डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सोमवार (15 जून) को मुंबई में ही सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिता समेत उनका पूरा परिवार मुंबई पहुंचा चुका है। कूपर अस्पताल में अभिनेता के शव को पोस्टमॉर्टम हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद फॉरेंसिक जांच भी होगी। वहीं बिहार के लोगों का कहना है कि, सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते उनकी हत्या की गई है। इसके लिए सीबीआई जांच की भी मांग की जा रही है।
LIVE Updates:
सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमॉर्टम कूपर अस्पताल मे खत्म हुआ। सुशांत के अंगों को एनालिसिस के लिए जे.जे. अस्पताल भेजा गया। वहां चेक किया जाएगा कि उनके शरीर में कहीं जहर तो नहीं है।
Mumbai: Postmortem of actor #SushantSinghRajput has been conducted at Dr RN Cooper Municipal General Hospital. Details of the postmortem report awaited. The actor committed suicide at his residence yesterday.
— ANI (@ANI) June 15, 2020
जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।
#SushantSinghRajput has been murdered, he cannot commit suicide. I demand CBI enquiry into the matter: Jan Adhikar Party Chief Pappu Yadav, at the actor’s residence in Patna, where his family resides. (14.06.2020) pic.twitter.com/WNFlvLWirA
— ANI (@ANI) June 15, 2020
सुशांत मूल रूप से बिहार के थे। रविवार को पटना में उनके घर के बाहर लोगों को जमावड़ा दिखा। पहले खबर थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना में होगा, लेकिन अब मुंबई में ही तय किया गया है। उनके पिता और कुछ अन्य करीबी मुंबई पहुंच चुके हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। यह पता चला है कि सुशांत ने अपने जीवन को समाप्त करने से पहले रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक ग्लास जूस भी पिया था। इसके बाद उन्होंने अपने आपको बेडरूम में बंद कर लिया।
जब उनके नौकर ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी और सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने पड़ोसियों को भी बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लगभग 12.30 बजे फ्लैट में उनका शव लटकते हुए पाया गया। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मुंबई पुलिस ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, फिलहाल जांच आगे की जांच जारी है।
सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने तनाव पर काबू पाने के लिए योग और ध्यान लगाने की भी कोशिश की थी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hqAwsx
via IFTTT

.
0 Comments