LIVE: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- फांसी के कारण दम घुटने से हुई सुशांत की मौत, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आज सोमवार (15 जून) को मुंबई में ही सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कूपर अस्पताल में अभिनेता के शव को पोस्टमॉर्टम किया गया। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, सुशांत की मौत फांसी के चलते दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट में किसी प्रकार के जहर या मौत का अन्य कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

सुशांत को अंतिम विदाई देने के लिए पिता समेत उनका पूरा परिवार मुंबई के लिए पटना स्थित आवास से रवाना हो चुका है। वहीं बिहार के लोगों का कहना है कि, सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकते उनकी हत्या की गई है। इसके लिए सीबीआई जांच की भी मांग की जा रही है। 

LIVE Updates: 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पटना स्थित आवास से निकल चुके हैं। थोड़ी देर में वह पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमॉर्टम कूपर अस्पताल मे खत्म हुआ। सुशांत के अंगों को एनालिसिस के लिए जे.जे. अस्पताल भेजा गया।

जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

सुशांत मूल रूप से बिहार के थे। रविवार को पटना में उनके घर के बाहर लोगों को जमावड़ा दिखा। पहले खबर थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना में होगा, लेकिन अब मुंबई में ही तय किया गया है। उनके पिता और कुछ अन्य करीबी मुंबई पहुंच चुके हैं।

सुशांत सिंह राजपूत को रविवार को उनके घर में एक नौकर ने फांसी पर लटका देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। यह पता चला है कि सुशांत ने अपने जीवन को समाप्त करने से पहले रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक ग्लास जूस भी पिया था। इसके बाद उन्होंने अपने आपको बेडरूम में बंद कर लिया।

जब उनके नौकर ने दरवाजे पर बार-बार दस्तक दी और सुशांत ने कोई जवाब नहीं दिया। तब उसने पड़ोसियों को भी बुलाया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लगभग 12.30 बजे फ्लैट में उनका शव लटकते हुए पाया गया। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मुंबई पुलिस ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, फिलहाल जांच आगे की जांच जारी है।

सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ महीनों से कथित तौर पर डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने तनाव पर काबू पाने के लिए योग और ध्यान लगाने की भी कोशिश की थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant singh rajput Death Live Updates last rites in Mumbai father and family members arrived Mumbai from Patna
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UJqadL

Post a Comment

0 Comments