OMG: कोमा से जागा फुटबॉलर, तो बोलने लगा फ्रेंच भाषा जो उसे आती ही नहीं थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोमा में जाने के बाद इंसान की सोचने-समझने, बोलने और महसूस करते की ताकत खत्म हो जाती है। उनकी बस सांसें चलती रहती हैं, वो बस नाम के लिए ज़िंदा रहते हैं। कई मामलों में ऐसा भी होता है कि कोमा से जागने के बाद इंसान अपनी पूरी या कुछ पल की याददाश्त खो बैठता है। लेकिन इंग्लैंड में इससे जुडा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कोमा से जागने के बाद शख्स एक ऐसी भाषा बोलने लगा जो उसे आती ही नहीं थी। 

दरअसल इंग्लैंड के रॉरी कर्टिस नाम के एक फुटबॉलर का साल 2014 में भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वो 6 दिन के लिए कोमा में चले गए थे। कोमा से जगने के बाद उन्हें पिछले 12 साल के बारे में कुछ भी याद नहीं था। लेकिन हैरानी की बात ये थी कि जागने के बाद उन्होंने फर्राटेदार फ्रेंच में बोलना शुरू कर दिया था। जबकी उन्हें अंग्रेजी के अलावा कोई दूसरी भाषा नहीं आती थी। 

सोशल मीडिया पर जब ये मामला सामने आया तो लोग इसे एक तरह का चमत्कार बताने लगे। रॉरी की कहानी जानने के बाद कई लोगों ने तो इसे पिछले जन्म से जोड़ भी दिया । BBC की रिपोर्ट के मुताबिक कर्टिस इंग्लैंड में रहते हैं और 18वीं सदी में उनके पूर्वज फ्रांस के नॉरमैंडी इलाके में रहते थे, हालांकि उनके परिवार में किसी को भी फ्रेंच नहीं आती है। कर्टिस ने बताया कि शायद बचपन में उन्होंने कभी फ्रेंच सीखने की कोशिश की थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Amateur footballer Rory Curtis who woke from a coma speaking fluent French
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Myem9H

Post a Comment

0 Comments