डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। यहां ग्रेशम में मंगलवार शाम अंतिम संस्कार के दौरान हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम 14 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शिकागो पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम 79 वीं स्ट्रीट (W. 79th St.) के 1000 ब्लॉक में शाम 7.30 बजे से पहले हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक हमलावर को लेकर कोई जानकारी नहीं साझा की गई है।
पुलिस के मुताबिक, एक एसयूवी में से किसी ने ब्लॉक पर अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वाले पहुंचे लोगों पर गोली चला दी। इसके बाद अंतिम संस्कार में हिस्सा ले रहे लोगों ने भी फायरिंग की जिससे एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि अभी तक इस हादसे में कम से कम 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से कई की हालत गंभीर है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZOrgaP

.
0 Comments