चीन में कोविड-19 के 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया

बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी कि मंगलवार को देश में ठीक हो जाने के बाद कोविड-19 के दस मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने आयोग के हवाले से बताया कि 482 मरीजों का उपचार अभी भी जारी है जिनमें से 25 की हालत गंभीर है।

रिपोर्ट में कहा गया कि कुल मिलाकर मंगलवार तक 78,944 ठीक हो गए हैं और इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मंगलवार तक कोविड-19 के कुल 84,060 मामलों की पुष्टि की हुई है जिनमें से 4,634 की महामारी से मौत हो चुकी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
10 Kovid-19 patients discharged in China
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31b2u4r

Post a Comment

0 Comments