दुनियाभर में कोविड-19 के मामले हुए 1.44 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.44 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 605,000 से अधिक हो गई है।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 14,448,751 थी, जबकि इससे हुई मौतों की संख्या बढ़कर 605,116 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 3,768,055 मामलों के साथ दुनिया का सबसे प्रभावित देश है, वहीं यहां अब तक 140,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील 2,098,389 संक्रमण और 79,488 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (1,077,781) स्थान पर है, और उसके बाद रूस (770,311), दक्षिण अफ्रीका (364,328), पेरू (353,590), मेक्सिको (344,224), चिली (330,930), ब्रिटेन (296,358), ईरान (273,788), पाकिस्तान (263,496), स्पेन (260,255), सऊदी अरब (250,920), इटली (244,434), तुर्की (219,641), फ्रांस (211,943), बांग्लादेश (204,525), जर्मनी (202,735), कोलंबिया (190,700), अर्जेंटीना (126,755), कनाडा (112,167) और कतर (106,648) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (45,385), मेक्सिको (39,184), इटली (35,045), फ्रांस (30,155), स्पेन (28,420), भारत (26,816), ईरान (14,188), पेरू (13,187) और रूस (12,323)हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 cases exceeded 1.44 crore worldwide
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eQJvks

Post a Comment

0 Comments