दुनियाभर में कोविड-19 के मामले हुए 1.56 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस) जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 1.56 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 638,000 से अधिक हो गई हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 15,668,380 थी, जबकि इससे हुई मौतों की संख्या 638,243 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है, जहां संक्रमण के अब तक 4,106,346 मामले सामने आए हैं, वहीं मौतों की संख्या 145,333 है।

ब्राजील 2,287,475 संक्रमण और 85,238 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (1,288,108) स्थान पर है। इसके बाद रूस (799,499), दक्षिण अफ्रीका (421,996), मेक्सिको (378,285), पेरू (375,961), चिली (341,304), ब्रिटेन (299,500), ईरान (286,523), स्पेन (272,421), पाकिस्तान (270,400), सऊदी अरब (262,772), इटली (245,590), कोलंबिया (226,373), तुर्की (224,252), बांग्लादेश (218,658), फ्रांस (217,797), जर्मनी (205,623), अर्जेंटीना (153,520), कनाडा (115,115), कतर (108,638) और इराक (104,711) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (45,762), मेक्सिको (42,645), इटली (35,097), भारत (30,601), फ्रांस (30,195), स्पेन (28,432), ईरान (15,289), पेरू (17,843) और रूस (13,026) हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 cases exceeded 1.56 crore worldwide
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30FZahg

Post a Comment

0 Comments