नेपाल में बाढ़ से 2 की मौत, 18 लापता

काठमांडू, 9 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में बाढ़ के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है और 18 लोगों के लापता होने की सूचना है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है।

बाढ़ और भूस्खलन ने नेपाल और चीन के बीच ततोपानी-झांगमू बॉर्डर पॉइंट को जोड़ने वाली सड़क को भी नुकसान पहुंचाया है।

सिंधुपालचौक जिला प्रशासन कार्यालय के मुख्य जिला अधिकारी उमेश कुमार ढकाल ने गुरुवार सुबह समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि बरहाबिसे नगर पालिका में 11 घर बहने से 14 लोग लापता हैं। इसके साथ ही 3 लोग घायल हुए हैं।

वहीं भोटेकोशी नगरपालिका में दो घर बहने के बाद से चार लोग लापता हो गए और दो लोग घायल हो गए।

उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी काठमांडू को नेपाल-चीन बॉर्डर पॉइंट से जोड़ने वाला अरानिको राजमार्ग भी कम से कम सात स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

ढकाल ने कहा, इससे चीन के साथ कुछ दिनों के लिए हमारे देश का व्यापार प्रभावित होगा।

मार्च में कोविड-19 महामारी के चलते दो महीने के लिए बंद रहे ततोपानी-झांगमू बॉर्डर पॉइंट को फिर से खोल दिया गया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2 killed, 18 missing in Nepal flood
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2CjvEFw

Post a Comment

0 Comments