ब्रीद 2 में अपने समलैंगिक किरदार पर बोलीं श्रुति बापना

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति बापना ने वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो में एक समलैंगिक का किरदार निभाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने यह भूमिका निभाई थी तो इसे लेकर वह आशंकित नहीं थीं।

यह पहली बार था जब श्रुति ने समलैंगिक का रोल निभाया। इतना ही नहीं उन्होंने इस थ्रिलर सीरीज में अभिनेत्री निथ्या मेनन के साथ लिपलॉक सीन भी दिया।

श्रुति ने आईएएनएस को बताया, जब मुझे यह रोल मिला, तो मैंने इन अंतरंग ²श्यों के बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हां, एक अभिनेत्री के रूप में यह आसान नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अंतरंग समलैंगिक ²श्य करने के बारे में आशंकित थीं, तो उन्होंने इससे इंकार किया।

उन्होंने बताया, मैंने अपने किरादार नताशा को एक समलैंगिक महिला के रूप में समझने और खोजने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की थी। उस महिला की सेक्सुअल आइडेंटिटी जानने-महसूस करने के लिए यह मेरे लिए यह मनोविज्ञान में गोता लगाने के लिए दिलचस्प था।

वह कहती है कि उसे पता था कि इस ²श्य को सही माना जाएगा और यह सही इरादे के साथ किया गया था।

उनके इस प्रदर्शन पर परिवार ने क्या प्रतिक्रिया दी है? इस पर उन्होंने कहा, वे सभी बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। वे भी खुश हैं कि मुझे स्क्रीन में जगह मिली।

इस सीरीज में अभिषेक बच्चन और अमित साध ने अहम भूमिका निभाई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Shruti Bapna spoke on her lesbian character in Breathe 2
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2CTbe6p

Post a Comment

0 Comments