भारत में कोरोना के 39 हजार नए मामलों की पुष्टि, कुल मामले 10.77 लाख (लीड-1)

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 39,000 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। इस दौरान 543 मरीजों की मौतों के साथ हताहतों की संख्या 26,816 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम 6,77,422 मरीज ठीक हो चुके हैं, जो 3,73,379 सक्रिय मरीजों की तुलना में दोगुना है। हालांकि भारत अब भी अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

बीते 24 घंटे में 3,58,127 नमूनों की जांच की गई है क्योंकि परीक्षण प्रयोगशाला नेटवर्क का विस्तार निरंतर जारी रहा।

महाराष्ट्र 3,00,937 मामलों और 11,596 हताहतों के साथ देश में अब भी वायरस से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य बना हुआ है। मुंबई से अब तक एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद शनिवार को इसने तीन लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद कुल 1,65,714 मामलों के साथ तमिलनाड़ु सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां 2,403 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंकड़े सुधारात्मक है। यहां वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या अन्य किसी भी राज्य से काफी अधिक है।

एम्स की एथिक्स कमिटी ने स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 के वैक्सीन कोवाक्सिन के मानव परीक्षण को मंजूरी दे दी है जिसके बाद परीक्षण में स्वेच्छा से शामिल होने वाले लोगों का पंजीकरण किया जाएगा।

दुनिया भर में 1.4 करोड़ लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं और अब तक 602,656 अपनी जान गंवा चुके हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
39 thousand new corona cases confirmed in India, total cases 10.77 lakh (lead-1)
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Wxy22G

Post a Comment

0 Comments