वाशिंगटन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के अलबामा राज्य के बमिर्ंघम शहर के एक उपनगर में स्थित शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हूवर पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि रिवरचेज गैलेरिया शॉपिंग मॉल में फूड कोर्ट के पास शुक्रवार को दोपहर 3.13 बजे (स्थानीय समय)के आसपास गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
रेक्टर ने कहा, गोलीबारी क्यों हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, हमें इसकी जानकारी नहीं है। घायलों को ईलाज के लिए इलाके के अस्पताल में भेज दिया है और उनकी स्थिति की फिलहाल जानकारी नहीं है।
पुलिस ने कहा, मॉल को खाली कर दिया गया है और घटनास्थल को सुरक्षित रखा गया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2BrqpDP

.
0 Comments