75वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी 17 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित, UNSC में जीत के बाद पहला भाषण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 17 जुलाई को संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) को संबोधित करेंगे। यूएन की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्‍या पर न्‍यूयॉर्क में होने वाले कार्यक्रम में पीएम वर्चुअली अहम भाषण देंगे। यूएन में भारत के परमानेंट प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की जीत के बाद पीएम मोदी का यूएन में यह पहला भाषण होगा। मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) को पिछले साल सितंबर में संबोधित किया था। तब उन्‍होंने इंटरनेशनल कम्‍युनिटी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।

गौरतलब है कि, इस साल की शुरुआत में भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया था। 192 में से 184 वोट मिले थे। 1 जनवरी 2021 को भारत का पिछला कार्यकाल खत्‍म हुआ था। सुरक्षा परिषद में पांच स्‍थायी सदस्‍य हैं- अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, चीन, फ्रांस, रूस। इसके अलावा 10 अस्‍थायी सदस्‍य होते हैं। आधे हर साल दो साल के लिए चुने जाते हैं। भारत इससे पहले भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्‍य रह चुका है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PM Modi will address UN ECOSOC on 17 July 75th anniversary of UN 1st speech of Modi after UNSC win
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3j470cZ

Post a Comment

0 Comments