मुंबई पुलिस ने मदद के लिए रोहित शेट्टी को धन्यवाद दिया

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों की मदद करने की उनकी पहल के लिए धन्यवाद दिया है।

मुंबई पुलिस आयुक्त ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, हम मिस्टर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा करते हैं, जो कोविड-19 महामारी के शुरू होने से लेकर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के लिए निरंतर समर्थन का स्त्रोत रहे हैं। मिस्टर शेट्टी ने मुंबई की सड़कों पर कोरोना से लड़ रहे हमारे ऑन-ड्यूटी कर्मियों के लिए असीमित सुविधाओं के साथ 11 होटलों की व्यवस्था की थी।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने पुलिस की मदद करने की कोशिश की है, बल्कि इस साल अप्रैल में, लॉकडाउन के शुरू होने के तुरंत बाद ही उन्होंने शहर भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अधिकारियों के लिए आठ होटलों में चाय-नाश्ता और डिनर के साथ आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने का भी बंदोबस्त किया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai Police thanks Rohit Shetty for help
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2OsSMEB

Post a Comment

0 Comments