डिजिटल डेस्क, मैनचेस्टर। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दूसरे सत्र में अंपायरों को गेंद को सैनिटाइज करना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड के डॉम सिब्ले ने गलती से गेंद पर सलाइवा लगा दिया था। वेस्टइंडीज की पारी के 42वें ओवर की शुरुआत से पहले अंपायर माइकल गॉफ को टिशू को खोलते और उससे गेंद को दोनों तरफ साफ करते देखा गया। बाद में पता चला कि सिब्ले ने गलती से गेंद पर सलाइवा लगा दिया था और मेजबान टीम ने तुरंत इस बात की जानकारी मैदानी अंपायरों को दी जिन्होंने तुरंत गेंद को सैनेटाइज किया।
आईसीसी ने कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा को बैन कर रखा है। ऐसा करने पर पहले तो टीम को चेतवानी दी जाएगी लेकिन बार-बार यह हरकत दोहराने पर सजा भी दी जा सकती है। टीम को जानबूझकर या गलती से सलाइवा लगाने पर दो चेतवानियां दी जाएंगी और इसके बाद पांच रन की पेनाल्टी भी दी जाएगी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hftndK

.
0 Comments