डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बुधवार को नया मोड़ आ गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने खुलासा किया है कि, वह बीजेपी में नहीं शामिल होंगे। दरअसल मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट का पहला इंटरव्यू सामने आया है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, गहलोत सरकार में राजस्थान के विकास के कार्य नहीं करने दिए गए। अफसरों को भी उनके आदेश नहीं मानने का ऑर्डर था। पायलट ने कहा, ऐसे पद का क्या फायदा जब जनता से किए वादे पूरे न कर सकें।
I’m not joining BJP: Sachin Pilot to ANI pic.twitter.com/DhbVJs2X4b
— ANI (@ANI) July 15, 2020
इंटरव्यू में जब सचिन पायलट से पूछा गया कि, वह मुख्यमंत्री गहलोत से आखिर नाराज क्यों हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, वह गहलोत से नाराज नहीं है। उन्होंने गहलोत से कोई खास ताकत भी नहीं मांगी थी। वह सिर्फ ये चाहते थे कि जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाए।
बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा, यह साफ कर दूं कि मैं बीजेपी ज्वाइन नहीं कर रहा हूं। फिलहाल इतना ही कह सकता हूं कि लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा। पायलट ने कहा, उन्होंने बिना किसी दिक्कत के अशोक गहलोत को सीएम बनाने के राहुल गांधी के फैसले को माना। सचिन ने कहा, वह डेप्युटी सीएम भी नहीं बनना चाहते थे लेकिन राहुल के कहने पर वह बने।
सचिन पायलट से जब पूछा गया, आखिर उन्होंने बगावती सुर अपनाने की बजाय पार्टी के अंदर चर्चा क्यों नहीं की? इस पर उन्होंने कहा, पार्टी के अंदर बातचीत का कोई मंच बचा ही नहीं था। पायलट ने यह भी कहा कि, सीएम गहलोत ने सत्ता में आने के बाद कुछ नहीं किया।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2OwmgB7

.
0 Comments