सत्ता का संकट: मुख्यमंत्री पद चाहते है सचिन पायलट, आज फिर होगी विधायक दल की बैठक

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में डिप्टी सीएम सचिन पायलट की बगावत के बाद संकट में आई कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस आलाकमान पायलट-गहलोत के बीच रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही है। आज (मंगलवार) सुबह जयपुर में एक बार फिर विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। आलाकमान ने पायलट को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। बता दें कि कल पायलट बैठक में शामिल नहीं हुई थे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान इस मामले को बहुत ज्यादा नहीं खींचना चाहता और कोशिश है कि मंगलवार तक इसका समाधान निकल जाए।

मुख्यमंत्री पद चाहते हैं सचिन पायलट
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट अभी भी मुख्यमंत्री पद की मांग से हटने के लिए तैयार नहीं है। पायलट खुद पहले कह चुके हैं कि विधायक ही तय करेंगे कि उनका सीएम कौन होगा। वहीं, पार्टी को सचिन की मांग अनुचित लगती है। उनकी मांगों में विरोधाभास की साफ झलक दिखती है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rajasthan Congress Legislature Party meeting live Crisis on Ashok Gehlot's government in Rajasthan sachin pilot vs ashok gehlot
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZodiMM

Post a Comment

0 Comments