लॉस एंजेलिस, 14 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेत्री एस्मे क्रीड-माइल्स अभिनीत एक्शन ड्रामा सीरीज हैना के दूसरे सीजन के प्रीमियर को कुछ हफ्ते ही हुए हैं, अब इसके तीसरे सीजन को लेकर चर्चा जोरों पर है।
शो जो राइट की 2011 की इसी नाम की फिल्म की कहानी से एक नई दुनिया को दर्शाता है। ब्रिटिश लेखक-निमार्ता डेविड फर, जिन्होंने मूल फीचर फिल्म का सह-लेखन किया था, ने दूसरे सीजन के दो एपिसोड का निर्देशन किया है।
डेविड फर ने कहा, मैं हैना का तीसरा सीजन लाने को लेकर रोमांचित हूं।
तीसरे सीजन की कहानी को फर लिखेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gZTRjp

.
0 Comments