मैं खुद को अलग तरीके से सोचने पर मजबूर करती हूं: कैटी पेरी

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका कैटी पेरी अपने जीवन के अंधेरे पलों से आगे बढ़कर अपनी भावनाओं को गीतों के जरिए चैनलाइज करती हैं।

फायरवर्क, रोअर और डार्क हॉस जैसे कई हिट गानों से दुनिया भर में प्रसिद्धि पाने वाली पॉपस्टार ने अपने संघर्ष को लेकर चर्चा की।

यह पूछे जाने पर कि निराश या हतोत्साहित महसूस करने पर खुद को अपबीट गाने लिखने के लिए कैसे प्रेरित करती हैं। इस पर पेरी ने कहा, मुझे लगता है कि यह एक तरह से मेरे जज्बे की एक उंचाई के कारण ऐसा हो पाता है। जब मैं फायरवर्क और रोअर जैसे गाने लिखती हूं, तो ऐसा नहीं है क्योंकि मैं बहुत उत्साहित होती हैं, बल्कि मैं खुद को एक अलग तरीके से सोचने पर मजबूर करती हूं।

महामारी और क्वारंटीन के बीच पेरी अपने मंगेतर अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए उत्सुक हैं। वह पूरी तरह से सकारात्मक ²ष्टिकोण रख रही हैं, जो कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महसूस किया जा सकता है।

इस बारे में उन्होंने कहा, मैं अच्छी और खुश हूं और मेरा शरीर भी अच्छा महसूस कर रहा है। वह कहती हैं कि मन के खुश होने का मतलब है कि वह शानदार प्रदर्शन दे सकती है।

पैरी आने वाले समय में एक डिजिटल परफॉर्मेंस देने जा रही हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
I force myself to think differently: Katy Perry
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WPVl89

Post a Comment

0 Comments