बैटल आफ ब्रिट्स टीम टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगे मरे, कोंटा

डिजिटल डेस्क, लंदन। पूर्व वल्र्ड नंबर-1 ब्रिटेन के एंडी मरे और ब्रिटिश नंबर-1 जोआना कोंटा इस महीने के अंत में होने वाले बैटल आफ ब्रिट्स टीम टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। इसका आयोजन जैमी मरे कर रहे हैं। दो टीमों के बीच होने वाला यह टूर्नामेंट नेशनल टेनिस सेंटर में 27 जुलाई से खेला जाएगा। मरे, यूनियन जैक्स टीम का हिस्सा हैं, जिसकी अगुवाई जुडी मरे और ग्रेग रुदेस्की कर रहे हैं जबकि कोंटा, ब्रिटिश बुलडोग टीम का हिस्सा हैं और इसकी अगुवाई एनी कीओथावोंग और लियोन स्मिथ कर रही हैं।

मरे ने पिछले महीने ही ब्रिट्स प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भाग लिया था, लेकिन वह तीसरे स्थान के प्लेआफ मैच से हट गए थे। पूर्व वल्र्ड नंबर-1 मरे चोट के कारण सात महीने तक कोर्ट से दूर रहने के बाद इस चैरिटी टूर्नामेंट से टेनिस में वापसी कर रहे थे। इसका आयोजन उनके भाई जैमी ने किया था। तीन बार ओलंपिक चैंपियन मरे ने हाल में कहा था कि सामाजिक दूरी के नियमों के अभाव के कारण नोवाक जोकोविच के एड्रिया टूर ने टेनिस को बदनाम कर दिया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Murray, Konta will participate in the Battle of Brits team tennis tournament
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32R6h9h

Post a Comment

0 Comments