लॉस एंजेलिस, 26 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक को कैलिफोर्निया के वेनिस बीच पर प्रेमिका एना डी अरामास और उनके कुत्ते एल्विस के साथ सैर करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने फोटो भी ली।
कोविड महामारी के दौरान एफ्लेक और अभिनेत्री एक साथ वक्त बिता रहे हैं।
टहलने निकलने के दौरान एफ्लेक ने ग्रे टी-शर्ट पहना था। इसके अलावा उन्हें काले रंग के हूडी और ग्रे स्लिम फिट पैंट में भी देखा गया। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क भी लगाया था।
अभिनेत्री ने काले रंग के क्रॉप स्लैक्स और सफेद रंग की टी-शर्ट पहना था, साथ ही सोने के आभूषण भी पहन रखे थे।
वहीं वापस जाने से पहले एफ्लेक ने अपना मास्क हटा दिया और मुस्कुराते नजर आए। ऐसा लग रहा था जैसे वह अपनी प्रेमिका की फोटो ले रहा हो।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3f2NcDF

.
0 Comments