कोरोना प्रकोप: सेलिब्रिटी पर कोरोना का कहर, अब तक इतने सेलेब्स निकले कोविड पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस का प्रकोप देश में लगातार बढ़ रहा है। आए दिन मामलों में बढ़ोतरी की खबर सामने आ रही है और अब यह संख्या 8 लाख के पार पहुंच गई है। इसी बीच बॉलीवुड के गलियारों में भी कोरोना की खबरें सुनाई देने लगी हैं। लोगों को कोरोनावायरस महामारी से बचाव के प्रति जागरुक करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं रह सके हैं। हाल ही में इस बात की पुष्टि खुद अमिताभ ने ​की थी। 

इसके बाद बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। हालांकि बस जया बच्चन कोरोना निगेटिव पाई गईं। इसके अलावा भी कई सितारों को कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, आइए जानते हैं इनके बारे में...

अभिनेत्री दिव्या चोकसी का निधन

अनुपम खेर 
एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी भी खुद अनुपम ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजी के इतनी सावधानी बरतने के बाद भी उनको कोरोना हो गया है। हालांकि, जब अनुपम ने अपना टेस्ट कराया तो वे नेगेटिव पाए गए। 

रेचल व्हाइट
फिल्म ‘ऊंगली’ और ‘हर हर ब्योमकेश’ में अपने निभाए किरदारों से चर्चाओं आने वाली अभिनेत्री रेचल व्हाइट भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने ट्विटर हेंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने पुष्टि करते हुए लिखा कि, मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। घर पर क्वॉरंटाइन पर हूं। कृपया मेरे लिए दुआ करें क्योंकि मैं जल्दी ठीक होना चाहती हूं।'

पार्थ समथान
एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के अंतर्गत आने वाले टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के सेट से भी एक मामला सामने आया है। इस सीरियल में अनुराग बसु का किरदार निभा रहे अभिनेता पार्थ समथान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से कसौटी जिंदगी की सीरियल की शूटिंग को रोक दिया गया है।

तनुश्री दासगुप्ता
इसके अलावा बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड एग्जिक्यूटिव वाइज प्रसिडेंट तनुश्री दासगुप्ता पॉजिटिव पाई गई हैं। वे अस्पताल में एडमिट हैं, इससे पहले उनकी मां कोविड-19 से संक्रमित हुई, जिसके बाद उनके शरीर में भी लक्षण पाए गए। उनकी मां के संक्रमित होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज नहीं चल रहा था। तनसुरी का कहना है कि उनकी मां अब ठीक हो रही हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona's havoc on celebrity, Many celebs were found to be covid positive
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iTpOeS

Post a Comment

0 Comments