हम सभी को नए सामान्य के साथ तालमेल बिठाना होगा: अर्जुन कपूर

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने करीब चार महीने के बाद शूटिंग के लिए सेट पर कदम रखा है। उनका कहना है कि सभी को इस न्यू नॉर्मल (नए सामान्य) के साथ तालमेल बिठाना चाहिए।

अर्जुन ने कहा, मुझे लगता है कि हम में से हर एक को इस नए सामान्य के साथ तालमेल बिठाना होगा और धीरे-धीरे अपने जीवन को फिर से संवारना शुरू करना होगा। अब चीजें हमेशा के लिए बदल गई हैं और हमें इस बदलाव को अपनाकर काम करना जारी रखना होगा। इसीलिए सभी लोग अपने आसपास के माहौल को सुरक्षित बनाएं।

पानीपत के अभिनेता ने बताया कि कमर्शियल शूट के सेट पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए थे।

उन्होंने कहा, मैंने 4 महीने बाद पहली बार शूटिंग की है। शुरुआत में मैं इन स्थितियों को लेकर थोड़ा चिड़चिड़ा था, लेकिन सेट पर सभी सुरक्षा उपायों को देखने के बाद मैं आश्वस्त हूं। सेट पर सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए गए हैं।

अर्जुन के पास आने वाले दिनों के लिए कई शूट सुनियोजित हैं।

उन्होंने आगे कहा, काम को फिर से शुरू करना बहुत अच्छा लग रहा है और मैं अगली शूटिंग के लिए इंतजार कर रहा हूं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
We all need to keep pace with the new normal: Arjun Kapoor
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WaCg09

Post a Comment

0 Comments