डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज मंगलवार सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय लालजी टंडन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। लालजी टंडन के निधन की पुष्टि उनके बेटे और यूपी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन ने की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, बाबूजी नहीं रहे।
Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon passes away; his son Ashutosh Tandon announces his demise pic.twitter.com/MB0kVjdRCf
— ANI (@ANI) July 21, 2020
राज्यपाल टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, लालजी टंडन को समाज की सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई और हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया। उनके निधन से मैं दुखी हूं।
Shri Lalji Tandon was well-versed with constitutional matters. He enjoyed a long and close association with beloved Atal Ji.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2020
In this hour of grief, my condolences to the family and well-wishers of Shri Tandon. Om Shanti.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, राज्यपाल टंडन के निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
म.प्र. के मा. राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 21, 2020
उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए टंडनजी ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और प्रगति हेतु योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा। वे अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने सुविचारों द्वारा वे हमारी स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहते हुए टंडनजी ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और प्रगति हेतु योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 21, 2020
आत्मा अजर-अमर है। वे आज हमारे बीच नहीं हैं परंतु अपने सुविचारों द्वारा वे हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2BhHVu5
via IFTTT

.
0 Comments