जम्मू-कश्मीर: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, CDS बिपिन रावत और आर्मी चीफ नरवणे भी मौजूद

डिजिटल डेस्क,श्रीनगर। कश्मीर यात्रा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज (18 जुलाई) बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। अमरनाथ की गुफा में रक्षा मंत्री के साथ सीडीएस बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद रहे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं, वह शुक्रवार को लद्दाख पहुंचे थे। दौरे के दूसरे दिन आज शनिवार को वे अमरनाथ की गुफा में भगवान शिव की आराधना करने पहुंचे।

शुक्रवार को लेह के स्टकना पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा जवानों का हौसला बढ़ाते हुए चीन के मसले पर कहा, इस समय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत का दौर चल रहा है। मामला हल होना चाहिए, लेकिन कहां तक हल होगा इसकी अभी मैं कोई गारंटी नहीं दे सकता हूं। मैं इतना यकीन दिलाना चाहता हूं कि भारत की एक इंच जमीन को भी दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती, उस पर कब्जा नहीं कर सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Live Update Jammu Kashmir Defence Minister Rajnath Singh visit Amarnath Temple Amarnath Shrine Bipin Rawat Army Chief
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/399zPQG
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments