डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 12 लाख 87 हजार के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 49 हजार 310 नए मामले सामने आए हैं और 740 लोगों ने जान गंवाई है। बता दें कि, पहली बार एक दिन में संक्रमण के इतने मरीज मिले हैं।
इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 लाख 87 हजार 945 हो गई है। इनमें से 30 हजार 601 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 17 हजार 209 मरीज ठीक हुए हैं। 4 लाख 40 हजार 135 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।
Highest single-day spike of 49,310 cases and 740 deaths reported in India in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 24, 2020
Total #COVID19 positive cases stand at 12,87,945 including 4,40,135 active cases, 8,17,209 cured/discharged/migrated & 30,601 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/veE2V1JgH9
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2CJnqqH
via IFTTT

.
0 Comments