Corona virus India: देश में टूटा रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,902 नए मामले सामने आए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 39,902 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 77 हजार 618 हो गई है। इस दौरान 543 मरीजों की मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 26,816 तक पहुंच गई है। यह एक दिन में सामने आए कोरोना संक्रमित मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। 

बता दें कि अब तक 6 लाख 77 हजार 423 लोग इस वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट 62.86 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3,00,937 तक पहुंच गया है और 11,596 लोगों के अब तक जान चुकी है। इसके साथ ही करीब 60,000 मामलों के साथ कर्नाटक नया हॉटस्पॉट राज्य है। 

मुंबई से अब तक एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद शनिवार को इसने तीन लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद कुल 1,65,714 मामलों के साथ तमिलनाड़ु सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां 2,403 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंकड़े सुधारात्मक है। यहां वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या अन्य किसी भी राज्य से काफी अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम 6,77,422 मरीज ठीक हो चुके हैं, जो 3,73,379 सक्रिय मरीजों की तुलना में दोगुना है। हालांकि भारत अब भी अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

बीते 24 घंटे में 3,58,127 नमूनों की जांच की गई है क्योंकि परीक्षण प्रयोगशाला नेटवर्क का विस्तार निरंतर जारी रहा। जिन राज्यों में 10,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं उनमें कर्नाटक (59,652), गुजरात (47,390), उत्तर प्रदेश (47,036), राजस्थान (28,500), मध्य प्रदेश (21,763), पश्चिम बंगाल (40,209), हरियाणा (25,547), आंध्र प्रदेश (44,609), तेलंगाना (43,780), आसाम (22,918), जम्मू व कश्मीर (13,198), केरल (11,659), ओडिशा (16,701) और बिहार (25,136) शामिल हैं।

एम्स की एथिक्स कमिटी ने स्वदेशी रूप से विकसित कोविड-19 के वैक्सीन कोवाक्सिन के मानव परीक्षण को मंजूरी दे दी है जिसके बाद परीक्षण में स्वेच्छा से शामिल होने वाले लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। दुनिया भर में 1.4 करोड़ लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं और अब तक 602,656 अपनी जान गंवा चुके हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
39 thousand new corona cases confirmed in India, total cases 10.77 lakhs (lead-2)
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fDCu7A
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments