Earthquake: महाराष्ट्र के पालघर में 3.1 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर भूकंप के झटकों ने देश के अलग-अलग हिस्सों को हिला दिया है। महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार रात 12 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके आए। हालांकि दोनों ही जगहों पर भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में कटरा से करीब 89 किलोमीटर पूर्व की तरफ भूकंप के झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 रही। वैज्ञानिकों का कहना है, हिमालय के आसपास पृथ्वी के नीचे काफी उथल-पुथल जारी है, इसी कारण लगातार भूकंप आ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बड़े भूकंप की चेतावनी भी जारी की है।


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Earthquake of magnitude 3.1 struck Palghar Maharashtra earthquake in Katra Jammu Kashmir NCS
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eXavPc
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments