LIVE: सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट राष्ट्र को समर्पित कर बोले पीएम- अब रीवा वाले कहेंगे दिल्ली मेट्रो हम चलाते हैं

डिजिटल डेस्क, रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (10 जुलाई) को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 750 मेगावाट की सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। मप्र में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली बार पीएम राज्य के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश में 750 मेगावॉट क्षमता की रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम ने कहा, आज रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है। रीवा की पहचान मां नर्मदा के नाम से और सफेद बाघ से रही है। अब इसमें एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर का नाम भी जुड़ गया है।

रीवा का ये सोलर प्लांट इस पूरे क्षेत्र को, इस दशक में ऊर्जा का बहुत बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगा। इस सोलर प्लांट से मध्य प्रदेश के लोगों को, यहां के उद्योगों को तो बिजली मिलेगी ही, दिल्ली में मेट्रो रेल तक को इसका लाभ मिलेगा। ये तमाम प्रोजेक्ट जब तैयार हो जाएंगे, तो मध्य प्रदेश निश्चित रूप से सस्ती और साफ-सुथरी बिजली का हब बन जाएगा। इसका सबसे अधिक लाभ मध्य प्रदेश के गरीब, मध्यम वर्ग के परिवारों, किसानों, आदिवासियों को होगा।

सौर ऊर्जा आज की ही नहीं, बल्कि 21वीं सदी की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा माध्यम होने वाला है। क्योंकि सौर ऊर्जा, श्योर (Sure), प्योर (Pure) और सिक्योर (Secure) है। 

  • 'Sure' इसलिए क्योंकि ऊर्जा के दूसरे स्रोत खत्म हो सकते हैं, लेकिन सूर्य सदा पूरे विश्व में चमकता रहेगा।
  • 'Pure' इसलिए, क्योंकि ये पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • 'Secure' इसलिए क्योंकि ये हमारी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करता है।

बता दें कि, रीवा जिले में 1590 एकड़ जमीन पर स्थापित एशिया के सबसे बड़े सौर परियोजना में जनवरी 2020 से ही बिजली का उत्पादन शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम और भारत सरकार के सौर ऊर्जा निगम के संयुक्त उपक्रम के तौर पर स्थापित किया गया है। यहां तीन प्राइवेट कंपनियां 250-250 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही हैं। इससे प्रतिदिन 37 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। यहां से पैदा हुई बिजली को ग्रिड में भेजा जाता है, जहां से मध्य प्रदेश और अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई की जाती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
LIVE Update PM Modi inaugurate Asia largest 750 MW Solar Project in Rewa Madhya Pradesh video conferencing rewa solar park
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/320Zx8j
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments