डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस ने भंवर लाल शर्मा और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। दोनों के ऑडियो वायरल होने के बाद उनपर ये कार्रवाई की गई है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज बीजेपी राजस्थान की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, इसके कुछ ऑडियो भी सामने आ रहे हैं। जिसमें राजस्थान के कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन की बातचीत के बारे में बताया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दो वायरल ऑडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ तुरंत FIR होनी चाहिए और गिरफ्तारी होनी चाहिए।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30j2PBl

.
0 Comments