डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल को लेकर चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह पहुंचे। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद है। भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों ने रक्षा मंत्री, CDS और सेना प्रमुख की मौजूदगी में स्टाकना (लेह) में पैरा ड्रापिंग अभ्यास किया। राजनाथ सिंह अपने इस दौरे में सैन्य अधिकारियों के साथ LAC की स्थितियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह अस्पताल में भर्ती उन जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जो कि गलवान घाटी में हुई झड़प में घायल हुए थे। राजनाथ सिंह यहां पर सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक में भी हिस्सा लेंगे। कल वो श्रीनगर जाएंगे।
#WATCH लद्दाख: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की मौजूदगी में स्टाकना(लेह) में अभ्यास करते भारतीय सेना के जवान। pic.twitter.com/2YsXO3cWI3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2020
#WATCH लद्दाख: भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाणे की मौजूदगी में स्टाकना (लेह) में पैरा ड्रापिंग अभ्यास किया। pic.twitter.com/1oz1mWzsQG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2020
#WATCH: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवाणे लेह हवाई अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्री दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं। https://t.co/xraCkv0QHD pic.twitter.com/I0XIB2P7sX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2020
क्या कहा राजनाथ सिंह ने?
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के जरिए दिल्ली से लेह के कुशक बाकुला रिंपोशे एयरपोर्ट पर पहुंचे। लेह की यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दो दिवसीय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर लेह के लिए रवाना हो रहा हूं। मैं सीमाओं पर स्थिति की समीक्षा करने और क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ बातचीत करने के लिए फॉर्वर्ड इलाकों का दौरा करूंगा। इससे पहले राजनाथ सिंह 3 जुलाई को लेह का दौरा करने वाले थे, लेकिन रक्षा मंत्री का ये दौरान अचानक रद्द कर दिया गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां पहुंच गए।
Leaving for Leh on a two day visit to Ladakh and Jammu-Kashmir. I shall be visiting the forward areas to review the situation at the borders and also interact with the Armed Forces personnel deployed in the region. Looking forward to it.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 17, 2020
पीएम ने कहा था, इतिहास गवाह है विस्तारवादी ताकतें मिट गई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 जुलाई को जब लेह पहुंचे थे तो उन्होंने सैनिकों को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम ने बिना नाम लिए चीन पर निशाना साधा था। पीएम ने कहा था, विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है। अब विकासवाद का समय आ गया है। बीती शताब्दियों में विस्तारवाद ने ही मानवता का सबसे ज्यादा अहित किया। इतिहास गवाह है कि ऐसी ताकतें मिट गई हैं या मुड़ने के लिए मजबूर हुई हैं। वहीं पीएम ने गलवान में शहीद हुए जवानों को याद किया और कहा कि आपने और आपके साथियों ने जो वीरता दिखाई उसने पूरी दुनिया में ये संदेश दिया कि भारत की ताकत क्या है। पीएम ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने गलवान घाटी में जो अदम्य साहस दिखाया, वो पराक्रम की पराकाष्ठा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eCO8y4
via IFTTT

.
0 Comments