डिजिटल डेस्क, भोपाल। कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी मोस्ट वॉन्टेंड गैंगस्टर विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर में पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल वह स्थानीय पुलिस की हिरासत में है।
#WATCH Madhya Pradesh: Vikas Dubey, the main accused in #KanpurEncounter case, has been arrested in Ujjain pic.twitter.com/pmh5rwl3Z4
— ANI (@ANI) July 9, 2020
जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे ने स्थानीय मीडिया को भी अपने सरेंडर की खबर दी थी। इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि, विकास दुबे महाकाल मंदिर के सामने खड़ा था। जैसे ही वहां स्थानीय मीडिया पहुंची तभी उसने चिल्लाया, मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तुरंत उसे गिरफ्तार कर महाकाल थाने लाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। सरेंडर की खबर के बाद एसटीएफ की टीम उज्जैन के लिए रवाना हो गई है।
कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के एक पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया। #KanpurEncounter pic.twitter.com/MqvKDOXywm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2020
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। कानपुर की घटना के बाद से ही पूरे मध्य प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर थी। विकास दुबे को उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। अभी विकास दुबे मप्र पुलिस की कस्टडी में है।
It is a big success for the police, Vikas Dubey is a cruel killer. Whole Madhya Pradesh police were on alert. He has been arrested from Ujjain Mahakal temple. We have informed Uttar Pradesh Police: Narottam Mishra, Madhya Pradesh Minister https://t.co/CbqfRCyF6N pic.twitter.com/UMFYj9aFtG
— ANI (@ANI) July 9, 2020
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई दी है। सीएम ने कहा, जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।
जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 9, 2020
हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है...
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2CeT5zQ
via IFTTT

.
0 Comments