महाराष्ट्र: रायगढ़ बिल्डिंग हादसे में दो लोगों की मौत, 18 अभी भी मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 18 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के बाद से ही युद्ध स्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है। अभी भी घटनास्थल पर NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 10 साल पुरानी इस पांच मंजिला बिल्डिंग में 41 फ्लैट थे, जिनमें 80 लोग रहते थे, जिनमें से लगभग 60 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोमवार को इमारत ढहने की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुणे से एनडीआरएफ की टीम रात को ही पहुंच गई थी। रात भर राहत और बचाव का काम चला। मलबे में अभी 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनकी तलाश जारी है। जेसीबी और क्रेन की मदद ली जा रही है।

इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ के डीजी से बात की थी। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थानीय विधायक भरत गोगावले और कलेक्टर निधि चौधरी से स्थिति की जानकारी ली।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maharashtra building collapsed Live Update Kajalpura area Raigad NDRF Search rescue operation deaths trapped
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ErQ2W5
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments