न्यूजीलैंड में कोविड-19 के 6 नए मामले

वेलिंगटन, 22 अगस्त (आईएएनएस) न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोनावायरस के छह नए मामले सामने आए हैं। नए आंकड़ों के साथ ही देश में कुल कोविड-19 के मामले 1,321 हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी में सभी नए मामलों की पहचान कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के रूप में हुई है।

नए मामलों में से ऑकलैंड में चार मामले सामने आए हैं और दो मामलों को लेकर अभी भी जांच हो रही है।

न्यूजीलैंड में सक्रिय मामलों की कुल संख्या वर्तमान में 111 है।

सक्रिय मामलों में से 16 मामले क्वारंटाइन सेंटर से दर्ज किए गए हैं।

वर्तमान में अस्पतालों में नौ संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से छह की हालत स्थिर है, जबकि तीन आईसीयू में हैं।

देशभर में प्रयोगशलाओं ने शुक्रवार को 12,256 टेस्ट किए, जिनके साथ किए गए टेस्ट की कुल संख्या 685,476 हो गई है।

ऑकलैंड में सक्रिय मामलों के कारण इसे 12 अगस्त से अलर्ट लेवल 3 में वापस रखा गया है। साथ ही महानगरीय शहर से बाहर जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

देश के बाकी हिस्से फिलहाल कोविड-19 के अलर्ट लेवल 2 पर हैं।

सरकार सोमवार को वर्तमान अलर्ट स्तर पर निर्णय की घोषणा करेगी।

एमएनएस/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
6 new cases of Kovid-19 in New Zealand
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2E6os0X

Post a Comment

0 Comments