यूपी में दो बसों की टक्कर में 2 की मौत, एक दर्जन घायल

लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर बुधवार सुबह यूपी रोडवेज की दो बसे एक दूसरे से टकरा गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए।

एक बस हरदोई से लखनऊ आ रही थी और दूसरी लखनऊ से हरदोई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों बसें काफी स्पीड में थी जब टक्कर हुई।

घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

मरने वालों की पहचान होना अभी बाकी है।

इसके साथ ही यूपी रोडवेज के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों की मदद की।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2 killed, a dozen injured in two buses in UP
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gvHYRk
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments