आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 30 घायल

इटावा, 20 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को तड़के 45 यात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

इस दुर्घटना में 30 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बस दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही थी।

उन्होंने आगे कहा, प्रत्यक्ष रूप से स्पष्ट है कि बस ने अपना संतुलन खो दिया और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलट गई।

घायल यात्रियों को सैफई के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

वहीं 14 घायलों को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 16 लोगों को पीजीआई में भर्ती किया गया है।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
30 injured as bus overturns on Agra-Lucknow Expressway
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YjjHI1
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments