मध्य प्रदेश: देवास में दो मंजिला मकान ढहा, दो लोगों की मौत, 9 लोग सुरक्षित निकाले गए

डिजिटल डेस्क, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले (Dewas) में मंगलवार शाम एक दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। जिसके मलबे में दबे नौ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, राहत-बचाव कार्य पूरा हो गया है। कुल 9 लोगों को बचाया गया है। मलबे से दो शव बरामद किए गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, यह मकान देवास में स्टेशन रोड के नई आबादी क्षेत्र में था। मंगलवार की शाम अचानक मकान ढह गया। जिसके बाद नगर निगम का बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। भोपाल से एनडीआरएफ का बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंचा।

वहीं इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, नई आबादी क्षेत्र में एक मकान के गिरने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से सभी के सकुशल होने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

बता दें कि, इससे एक दिन पहले ही यानी सोमवार को शाम करीब 6.50 बजे महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के महाड में इमारत गिर गई थी। इस हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में बिल्डर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Madhya Pradesh Two storey building collapsed near Lal Gate area in Dewas NDRF Search rescue operation deaths
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2FPZt2a
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments