क्रिकेट: BCCI ने फ्रेंचाइजियों से कहा, IPL टीमें 20 अगस्त के बाद यूएई रवाना होंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL फ्रेंचाइजियों से स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी टीम 20 अगस्त से पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना नहीं हो सकती है। इससे पहले, ऐसे खबरें थी कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम 10 या 12 अगस्त को अबुधाबी के लिए रवाना हो सकती है। लेकिन अब उन्हें अपनी योजना को स्थगित करना पड़ेगा।

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि IPL गवर्निग काउंसिल ने एक मेल भेजा है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई भी टीम 20 अगस्त से पहले यूएई के लिए रवाना नहीं हो सकती है। अधिकारी ने कहा, IPL जीसी की ओर से मिले एक मेल में हमें सूचित किया गया है कि हम 20 अगस्त के बाद संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो सकते हैं। इसलिए, इससे पहले किसी के वहां जाने का कोई सवाल ही नहीं है। यहां निर्देश स्पष्ट है।

BCCI ने क्रिकेट की बहाली के लिए राज्य संघों के लिए रविवार को कोरोनावायरस के कारण लागू की जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया। ये एसओपी राज्य क्रिकेट संघों को क्रिकेट गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद करेगा, लेकिन ट्रेनिंग शुरू करने से पहले खिलाड़ियों को सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होगा।

अधिकारी ने कहा, हमें अभी तक एसओपी नहीं मिला है, लेकिन हमें तैयारी शुरू करने के लिए आदेश दिया गया है और कल से वीजा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। होटलों को पहले ही ब्लॉक कर दिया गया है, इसलिए कोई समस्या नहीं है। खाका तैयार है। BCCI यूएई में टूर्नामेंट आयोजित कराने को लेकर आने वाले सप्ताह में सरकार से पूरी मंजूरी मिलने को लेकर भी सकारात्मक है। BCCI के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस से कहा था, BCCI को खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है और हमें उम्मीद है कि बाकी मंत्रालयों से भी जल्दी मंजूरी मिल जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI told franchisees, IPL teams may leave UAE after 20 August
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2XCrbWv

Post a Comment

0 Comments