टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। समिति ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। समिति ने एक बयान में कहा कि महिला कर्मचारी 30 जुलाई से ही घर से काम कर रही हैं और वह 29 जुलाई को साइट पर अंतिम बार आई थी।

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने कहा, ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों (टोक्यो 2020) की टोक्यो आयोजन समिति ने आज सुबह पुष्टि की कि टोक्यो के चुओ वार्ड कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। संगठन में संक्रमण का यह दूसरा मामला है।

टोक्यो 2020 कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए संबंधित संगठनों के साथ काम करना जारी रखेगा और हमारे कर्मचारियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगा। इससे पहले, अप्रैल में टोक्यो 2020 ने कहा था कि उसका एक पुरुष कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tokyo Olympic Organizing Committee Staff Member Corona Positive
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31A4Cmc

Post a Comment

0 Comments