मनोज बाजपेयी निर्माता अनुभव सिन्हा संग काम करने को तैयार

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने साझा किया कि वह अपने दोस्त फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा के साथ काम करने को तैयार हैं।

उन्होंने अपने ट्विटर पर कुछ कागजों की तस्वीर साझा की, जो स्क्रिप्ट जैसा दिखाई दे रहा था। तस्वीर में वह किसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के बाहर खड़े दिख रहे हैं।

मनोज ने ट्वीट किया, 25 साल बाद दोस्त अनुभव सिंहा के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जिन्हें मैं थिएटर के दिनों से ही जनता हूं। बस थोड़ा इन्तजार ।

शेयर ट्वीट पर कमेंट करते हुए सिंहा ने लिखा, बम बम बोले, बम बम बोले।

जिसका जवाब देते हुए मनोज ने कहा, बम बम बोले !! एके ह़फ्ता में आ जाई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अगली बार बहुप्रतीक्षित वेब शो द फैमिली मैन के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।

एवाईवी/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Manoj Bajpayee ready to work with producer Anubhav Sinha
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3b34T5D

Post a Comment

0 Comments