सीरी-ए: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का गोल्डन बूट जीतने का सपना टूटा, लीग के आखिरी मैच से हुए बाहर

डिजिटल डेस्क, तुरीन। जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इटली की फुटबॉल लीग सीरी-ए में गोल्डन बूट जीतने का सपना शनिवार को खत्म हो गया। क्योंकि वह लीग के आखिरी मैच में नहीं खेलेंगे। हाल ही में सेरी-ए की विजेता बनी जुवेंतस को लीग के अपने आखिरी मैच में रोमा के खिलाफ खेलना है और जुवेंतस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें रोनाल्डो नहीं हैं।

रोनाल्डो लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर
इसका मतलब है कि रोनाल्डो लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर रहते हुए लीग का अंत करेंगे। उनके अभी तक कुल 31 गोल हैं। वह लाजियो के सिरो इम्मोबाइल से 4 गोल पीछे हैं। सिरो के पास अपने गोलों की संख्या को बढ़ाने का मौका है, क्योंकि उन्हें अपने आखिरी मैच मैं नापोली के खिलाफ खेलना है। जुवेंतस के मैनेजर माउरिजियो सारी ने चैम्पियंस लीग के राउंड-16 में लॉयन के खिलाफ दूसरे चरण के मैच को ध्यान में रखते हुए रोनाल्डो को आखिरी मैच में आराम देने के संकेत दे दिए थे।

गोल डॉट कॉम के मुताबिक, सारी ने शुक्रवार को कहा था, हम आज और कल सुबह स्थिति को देखेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि किसे आराम चाहिए और खेलने के लिए फिट हैं। जहां तक मानसिकता की बात है तो आज में और अगले शुक्रवार में बड़ा अंतर है। देखते हैं कि रोनाल्डो कल कैसा महसूस करते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा खेले हैं।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Star Footballer Cristiano Ronaldo LOSES Golden Boot race after being axed from Juventus squad for final Serie A game of the season
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/315d5xA

Post a Comment

0 Comments