एफसी बार्सिलोना का खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, बार्सिलोना। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना का एक खिलाड़ी प्री सीजन ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बार्सिलोना ने बुधवार को एक बयान जारी इसकी जानकारी दी। बार्सिलोना ने खिलाड़ी का नाम लिए बिना कहा कि वह अपने घर में आइसोलेशन में था और उनके अंदर कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।

क्लब ने साथ ही कहा कि संक्रमित खिलाड़ी अभी तक किसी दूसरे खिलाड़ी के संपर्क में नहीं आया है जबकि चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के लिए उसने लिस्बन की यात्रा की थी। इस बीच, बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की ने कहा है कि उनका पूरा ध्यान बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच पर लगा हुआ है। बायर्न की टीम ने शनिवार को ही चेल्सी को 4-1 (एग्रीगेट स्कोर 7-1) से हराकर चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
FC Barcelona player Corona positive
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31OjvBu

Post a Comment

0 Comments