पोम्पिओ इजराइल, सूडान, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर

वाशिंगटन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ रविवार से अपनी चार देशों की यात्रा पर निकल गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा है कि पोम्पिओ 23 से 28 अगस्त के बीच इजराइल, सूडान, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा करेंगे।

बयान के मुताबिक पोम्पिओ का पहला पड़ाव इजरायल होगा, जहां वह प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर बैठक करेंगे और क्षेत्र में इजरायल के रिश्तों को स्थापित और गहरा करने के लिए चर्चा करेंगे।

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा कि इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच शांति समझौता फिलिस्तीनियों की पीठ में चाकू घोंपने जैसा है।

वहीं सूडान में वह नेताओं के साथ नागरिक नेतृत्व वाली संक्रमणकालीन सरकार और सूडान-इजराइल संबंध को गहरा करने के अमेरिकी समर्थन जारी रखने पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद यह शीर्ष अमेरिकी राजनयिक बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pompio visits Israel, Sudan, Bahrain, United Arab Emirates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gv0cmk

Post a Comment

0 Comments