बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हुई फायरिंग

गौतमबुद्ध नगर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। आरोपी ने बच्ची के घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट में इस घटना को अंजाम दिया। बच्ची की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना मंगलवार दोपहर की है।

यह घटना ग्रेटर नोएडा में शहर के बीच थाना इकोटेक-3 के पास एक गांव की है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पीड़िता के माता पिता काम पर गए हुए थे। बच्ची जब घर के बाहर पास में ही शौच करने गई, उसी वक्त एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची रोती हुई जब घर लौटी तो उसकी हालत गंभीर थी। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बच्ची की हालत देख उसके माता पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद माता पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर एक टीम गठित की जिसके बाद आरोपी की तलाश की गई।

डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया, 11 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई। शिकायत दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी। पुलिस के लिए चुनौती यह थी कि आरोपी ने मास्क पहना हुआ था और घटना के वक्त कोई मौजूद नहीं था। वहीं पीड़िता ने भी आरोपी को पहली बार देखा था।

उन्होंने बताया, टीम द्वारा आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस वक्त पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई, उसने भागने की कोशिश की वहीं उसके पास एक अवैध तमंचा था, जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

एमएसके-एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The child was raped, the police went to arrest the accused, firing
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2D3sqa3
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments