डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण (Annual Cleanliness Survey) के पांचवें संस्करण ‘स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020’ (Swachh Survekshan 2020) के परिणामों की घोषणा करेंगे। इसमें देशभर के स्वच्छ शहरों, राजधानी और नगर निगमों की रैंकिंग जारी की जाएगी। इसमें देश के 129 शहरों को अलग अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाना है।
"स्वच्छ महोत्सव"
— ALL INDIA RADIO (@AkashvaniAIR) August 20, 2020
प्रधानमंत्री @narendramodi करेंगे स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा।
आकाशवाणी पर सुनिएगा -
सुबह 11 बजे #SwachhMahotsav#SwachhSurvekshan2020@shashidigital pic.twitter.com/iW7aMRHFDf
वहीं सर्वेक्षण के नतीजों को लेकर सबकी निगाहें मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर पर टिकी हुई हैं। इंदौर नगर निगम परिषद में रिजल्ट को लेकर खास तैयारी भी की गई है। नगर निगम परिषद के हॉल में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां के कर्मचारी-अधिकारी परिणाम घोषणा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3j9BAkP

.
0 Comments